खरगोन:- खरगोन जिले के ग्राम सेगांव में एक ही परिवार के 11 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। जिन्हें हालत बिगड़ने पर आनन फानन में जिला अस्पताल भर्ती किया गया जहां एक कि हालत गंभीर होने पर आईसीयू ।के भर्ती किया गया वही अन्य का स्वास्थ्य स्थिर बताह जा रहा हैं।
दरअसल श्राद्ध की खीर खाने से 11 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी दस्त की शिकायत के चलते 2 बच्चे,5 महिला और 4 पुरुषों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है रविवार को सेगांव के विश्वनाथ शर्मा के परिवार में श्राद्ध के चलते सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। सभी बीमार एक ही परिवार के और रिश्तेदार है। श्राद्ध पक्ष के चलते सभी ने दूध से बनी हुई खीर खाई थी। बताया जा रहा है की खीर एक दिन पहले बना ली थी। सम्भवत दूध खराब होने से फूड पॉयजनिंग की घटना हुई है।
एक महिला को छोडकर सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इधर खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने सेगांव पहुंचकर श्राद्ध के दौरान घर में बने खाने का सैपल भी ले लिया है।
वहीं रात्रि में खबर लगते ही प्रभारी तहसीलदार वंदना चौहान ऊन थाना प्रभारी गीता सोलंकी एवं चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या भी शर्मा के घर पहुंचे और घर के बाकी लोगों से चर्चा की गई।
खीर खाने से फूड पाॅयजनिंग की आशंका व्यक्त की जा रही है। उल्टी दस्त का शिकार हुए पीडितो का भी मानना है की खीर की वजह से ही फूड पाॅयजनिंग की घटना हुई है। उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती पीडित का कहना है की दो बच्चीयो ने केवल खीर ही खाई थी। जिला अस्पताल के डाॅक्टरो का कहना है की सभी मरीजो का उपचार किया जा रहा है। सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। एक महिला को ब्लड प्रेशर कम होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है की करीब 25 लोगो ने श्राद्ध का भोजन किया था लेकिन 11 लोग ही फूड पाॅयजनिंग का शिकार हुए है। फिलहाल सभी का उपचार जारी हैं।
वही स्वास्थ्य विभाग व खाद्य व औषधी विभाग ने लोगो से अपील की है कि त्योहारों के चलते उचित देखरेख कर भोजन का निर्माण करें साथ ही बासा भोजन करने से बचें ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकें।

More Stories
केरल में एमपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी
भारत में एमपॉक्स क्लेड 1 स्ट्रेन का पहला मामला आया सामने, खतरनाक हैं यह स्ट्रेन