April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्या, कुछ दिनों में मिल जाएगा कोरोना का इलाज!

कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को लगभग 5 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। कई देशों ने ऐलान किया है कि कोरोना वायरस का टीका खोज लिया गया है। इस बीच अमेरिका की बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उनका बनाया टीका अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

जॉनसन एंड जॉनसन के वाइस प्रेसिडिंट व चीफ साइंटिस्ट पॉल स्टोफेल ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उनकी ओर से तैयार टीका काफी आशाजनक नतीजे दे रहा है। ै।त्ै.ब्वट.2 नाम से तैयार इस टीके के इंसानों पर ट्रायल अगले महीने से शुरू होने वाले हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ये टीके जल्द बाजार में उतारे जा सकेंगे।

कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नए टीके के फेस 1 और फेस 2 के ट्रायलों के आंकड़ों की समीक्षा जारी है। इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल के दौरान इस टीके को लगभग 1,045 मरीजों पर टेस्ट करके देखा जाएगा। इसमें 18-55 साल के व्यस्कों को शामिल करने की योजना है। इस ट्रायल में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस दौरान हम पूरी दुनिया में इस टीके को उपलब्ध कराने के लिए अन्य दवा कंपनियों से भी बातचीत कर रहे हैं ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल पाए।

Share to...