देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से पीड़ित 36,145 लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन में इस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की यह संख्या सर्वाधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.92 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर भी गिरकर 2.31 प्रतिशत रह गई है। रविवार को देश में कोविड-19 के मामले 13,85,522 पर पहुंच गए तथा ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 8,85,576 हो गई।
मंत्रालय ने बताया कि अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों के मुकाबले 4,17,694 अधिक है। उसने बताया कि इलाज करवा रहे मरीजों की तुलना में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1.89 गुना अधिक है। देश में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 4,40,000 से अधिक जांच की गई, इसके साथ अब तक देश में कोविड-19 की 1.6 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पहली बार सरकारी प्रयोगशालाओं ने रिकॉर्ड 3,62,153 नमूनों की जांच की। निजी प्रयोगशालाओं ने भी एक दिन में 79,878 नमूनों की जांच की। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कारण सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में भारत भी शामिल है।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी