लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। सत्ताधारी दल विपक्ष पर हमलावार है, तो वहीं विपक्ष सरकार की नाकामियों और उनके अधूरे वादे को चुनाव में भुनाने की पूरी कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में दिल्ली में एक पंफलेट को लेकर हंगामा हो गया, जिसमें आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्वी दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी आतिशी को लेकर अपशब्दों की भरमार है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आतिशी मार्लेन फूट-फूटकर रो पड़ीं। नो योर कंडीडेट टाइटिल वाले इस पर्चे में आतिशी के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखीं गई हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर पार्टी प्रत्याशी आतिशी को लेकर आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंफलेट को पढ़ते हुए हमें शर्म आ रही है। जब गौतम गंभीर देश के लिए खेलते हुए चौके और छक्के मारते थे, तब हम तालियां बजाते थे। मगर हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि यह आदमी चुनाव जीतने के लिए इस स्तर तक जा सकता है।
कॉन्फ्रेंस के दौरान ही रो पड़ीं पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित