April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अयोध्या रामजन्म भूमि मामले में कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट कल 10 मई को अयोध्या राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई करेगा। 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ मामले की सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता के ज़रिए सुलझाने के लिए भेजा था। कोर्ट ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता मे 3 सदस्यीय मध्यस्थता पैनल गठित किया था। कल पता चलेगा कि मध्यस्थता मे क्या हुआ।
सुप्रीम कोर्ट की 5 न्यायाधीशों की संविधानपीठ ने राम जन्मभूमि विवाद का बातचीत के जरिये आपसी सहमति से हल निकालने के लिए गत 1 मार्च को मामला मध्यस्थता को भेज दिया था। कोर्ट ने 3 सदस्यों का मध्यस्थता पैनल बनाया था जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश एफएम इब्राहिम कलीफुल्ला को अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर व वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू को सदस्य नियुक्त किया था। कोर्ट ने 8 सप्ताह में मध्यस्थता के जरिए सुलह के रास्ते तलाशने को कहा था।

Share to...