लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब भी भाजपा और मोदी सरकार विफल होती हुई नजर आती है तब प्रधानमंत्री और भाजपा का टॉप नेतृत्व आम जनता का ध्यान उस विफलता की तरफ से बांटने के लिए भगवान के दर्शन व मंदिरों के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं।
हरियाणा, पंजाब व चण्डीगढ़ के राजनीतिक हालात का जायजा़ लेने के बाद बैठक को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आज कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों द्वारा भगवा तुष्टीकरण की नीति पर चलकर इससे जुड़े आपराधिक तत्वों को हर स्तर पर व हर प्रकार का गलत संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे देश में एक प्रकार से अव्यवस्था जैसा माहौल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा व मोदी सरकार जनहित, जनकल्याण व देशहित के मामलों में विफल होती हुई नजर आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का टॉप नेतृत्व जनता का ध्यान विफलता की तरफ से बांटने के लिए भगवान के दर्शन व मंदिर के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं, जैसा कि भाजपा के नेताओं द्वारा धर्म का चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल पहले लगातार किया जाता रहा है।
केदारनाथ जाने पर मायावती ने मोदी पर कसा तंज

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम