April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कालका-शिमला मार्ग पर चली विस्टाडोम ट्रेन, सफर के साथ निहारें कुदरत का नजारा

विश्व धरोहर कालका शिमला रेललाइन पर विस्टाडोम ट्रेन शुरू हो गई है। विस्टाडोम एक साल तक चलती रहेगी। यात्री सुंदर वादियों का नजारा लेते हुए 6 घंटे में कालका से शिमला पहुंचे। पहले दिन देशविदेश के 90 यात्री पहुंचे। ट्रेन सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर रुकती है। वापसी पर शिमला से कालका के लिए 46 यात्री रवाना हुए। विस्टाडोम में एक सप्ताह तक वेटिंग चल रही है।

विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन में बैठकर बाहर कुदरत की अनुपम वादिया और आसमान के नजारे दिल खुश करने वाले होते हैं। इसके कोच कालका की रेलवे वर्कशॉप में तैयार किए हैं।

यह है ट्रेन का समय
कालका से शिमला – सुबह 7 बजे चलकर 12ः15 बजे पहुंचेगी।
शिमला से कालका – 3ः15 बजे चलकर 9ः15 पर पहुंचेगी।
शिमला से 52460 और कालका से 52459 नंबर से चलेगी।

Share to...