कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को सीधी सीट से टिकट दिनया गया है। जबकि खंडवा लोकसभा सीट से अरुण यादव कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में 4 चरण में मतदान होने हैं।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार कुल 7 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करने वालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे 9 लाख से अधिक है। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए एक बहुत ही व्यापक तैयारी की है।
कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से दिया टिकट

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर