भोपाल। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान न करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री चेहरा तय करने का साहस नहीं है। कांग्रेस ने बरात तो निकाल दी है लेकिन उनके पास दूल्हा नहीं है। प्रदेश के हर कोने में से पार्टी का कोई न कोई नेता मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी ताल ठोक रहा है।
राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा से कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा कि हमने चुनावों में प्रधानमंत्री यहां तक की मुख्यमंत्री उम्मीदवारों का ऐलान कियाए लेकिन कांग्रेस अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई। उनके पास भाजपा की बराबरी करने का साहस नहीं है। राजनाथ ने कहाण् मध्यप्रदेश में कांग्रेस कौन बनेगा करोड़पति की तरह ही कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेलए खेल रही है। यही हालात छत्तीसगढ़ में भी है। भाजपा विकास और सुशासन की इस पिच पर धड़ाधड़ रन बना रही। उन्होंने दावा कि भाजपा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चौका मारने जा रही है। राजस्थान में भी आसानी से सरकार बनाने जा रहे हैं।
कांग्रेस दूल्हे वाली बरात जैसीए भाजपा की बराबरी का साहस नहीं रू राजनाथ

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत