भारत में एडवेंचर ट्रिप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह घूमने आए एक अमेरिकी नागरिक की अंडमान में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जॉन एलन उत्तरी सेंटीनल द्वीप पर गया था, जहां स्थानीय जनजातीय समुदाय सेंटिनेलिस के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। रिपोर्टस की माने तो अमेरिकी नागरिक जॉन स्थानीय मछुआरों की मदद से 5 दिन पहले सेंटीनेलिस समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचा था लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में स्थानीय मछुआरों की मदद से उसका शव बरामद हुआ। सेंटिनेलिस एक जनजातीय समुदाय है जो दक्षिण अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप में रहता है।
मंगलवार देर रात इस हत्या को लेकर पुलिस विभाग की बैठक होती रहीं और हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी चलती रही। इसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेंटिनेलिस समुदाय के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी अमेरिकी नागरिक करीब 5 बार पहले भी यहां आ चुका था और सेंटिनेलिस समदुय के लोगों से मिल चुका था। जानकारी के अनुसार कुछ मछुआरों ने जॉन के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
एडवेंचर ट्रिप पर आये अमेरिकन नागरिक की हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की