April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेसियों को गांधी परिवार पर ही भरोसा : दिग्विजय

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नेहरू.गांधी परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साल 1970 के बाद कांग्रेस में 2 बार विभाजन हुआ और दोनों बार कांग्रेसियों ने नेहरू गांधी परिवार पर ही भरोसा जताया। दिग्विजय सिंह का यह बयान उस समय सामने आया है, जब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं रहने की अपनी बात पर अटल हैं, तो यह उनका विवेक है। हालांकि मैं इस पर उनसे सहमत नहीं हूं। इस पर जल्द ही कार्य समिति की बैठक बुलाकर फैसला लिया जाना चाहिए।
दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि राहुल गांधी खुद जवाबदेही की बात करके इस्तीफा देने पर अड़े हैं और वो चाहते हैं कि पार्टी में भी जवाबदेही तय हो, क्या इससे आप सहमत हैं, तो दिग्विजय सिंह कहा कि मैं भी मानता हूं कि पार्टी में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Share to...