पंजाब के अमृतसर के जहाजगढ़ में 70 से 80 झुग्गियों में आग लग गई है। इस घटना में अब तक 5 से 10 बच्चों के मरने की आशंका जताई जा रही है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही है। जहां पर झुग्गियों में आग लगी, उसके पास रिहायशी इलाका भी है।
आग लगने की खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये झुग्गियां अमृतसर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर बनी हैं। यहां करीब 100 गैरकानूनी झुग्गियां हैं। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही हैं।
अमृतसर में 80 झुग्गियों में लगी आग, 10 बच्चों के मरने की आशंका

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द