April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कलेक्टर, एसपी ने जान जोखिम में डाल किया निरीक्षण, कार्तिकेय ने किया दौरा

मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालात लगातार बने हुए हैं। मध्यप्रदेश के बुदनी क्षेत्र में जान जोखिम में डाल कलेक्टर एस पी ने बाढ पीडितो तक पहुंचे। दो दिन से लगातार पानी गिरना और बुदनी के नर्मदा तटीय इलाकों भयंकर बाढ़ आने पर दो दिनों से ही दोनों आफिसर बुदनी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है।

इसी के साथ जिले के थाना शाहगंज अंतर्गत मां नर्मदा नदी के जल का स्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर अजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सेना की मदद से ग्राम सोमलवाड़ा और बमोरी से 170 ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

वहीं बाढ़ के हालात पर सतत निगाह रखने के लिए पानी भराव वाले इलाकों का भ्रमण करने हेतु ट्रैक्टर से नालो नदी को पार बाढ़ पीड़ितों तक पहुचे और जरूर का सामान भी दिया गया जो कि साथ मे ट्राली में था। ट्राली में बुदनी SDM शैलेन्द्र हिनोतिया और सहायक कर्मचारी भी थे।

वहीं रेहटी में मुख्यमंत्री पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनका पूरा परिवार भी क्षेत्र और प्रदेश की जनता के दुख दर्द में साथ है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री की विधानसभा बुदनी क्षेत्रों में आई भयँकर बाढ़ की स्थिति को देखने के लिए मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज क्षेत्र के नर्मदा नदी की बाढ़ पीड़ित ग्रामो का बोट द्वारा दौरा किया।

यहां वह बाढ़ पीड़ितों से मिले और कहा ने मुख्यमंत्री की जगह ही आप से मिलने आया हुं। आप लोगो को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएंगी। साथ ही जरूरत की सामग्री भी पीडितो तक पहुंचाई। नीलकंठ, छिदगांव, बाबरी, चकल्दी, सहित करीब एक दर्जन ग्रामो का दौरा किया।

Share to...