कर्नाटक में मचे सियासी ड्रामा और ज्यादा तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। मंगलवार को एक निर्दलीय विधायक एच नागेश तथा केपीजेपी पार्टी के विधायक आर शंकर ने राज्य की एचडी कुमारस्वामी नीत जेडीएस.कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। अभी तक बसपा के साथ ही केपीजेपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे थे।
भाजपा ने कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी पर उनके विधायक तोड़ने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के 104 विधायक देश की राजधानी दिल्ली सटे गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में डेरा डाल रखा है। राज्य भाजपा के प्रमुख और पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जनता दल सेक्युलर भाजपा विधायकों को तोड़ना चाहती है। हम लोग इकट्ठे हैं। हम लोग दिल्ली में अभी एक-दो दिन रुकेंगे, वहीं कांग्रेस के 5 विधायक भी लापता बताए जा रहे हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि वे विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
कर्नाटक में फिर गरमाई राजनीति, 2 विधायकों ने एचडी कुमारस्वामी का साथ

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील