कर्नाटक में चल रही राजनीतिक में घमासान के बीच सोमवार को बैठक के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जानकारी दी कि कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को फ्लोर टेस्ट किया जाएगा। वहीं कर्नाटक के 5 और बागी विधायकों की अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय सहमत हो गई है। इनकी सुनवाई भी इस्तीफों को स्वीकार करने की मांग कर रहे 10 अन्य विधायकों की अर्जी के साथ ही होगी। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी विश्वास मत से पहले इस्तीफा देने वाले कुछ विधायकों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने या इस्तीफा देने की मांग की गई। उधर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 10 असंतुष्ट विधायकों की याचिकाएं लेकर स्पीकर केआर रमेश को 16 जुलाई तक अपने इस्तीफे और अयोग्यता पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है।
कर्नाटक में गुरुवार को हो जाएगा कुमारस्वामी की कूर्सी का फैसला

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट