इंदौर में परिवहन विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण सिंह के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मार कर करोड़ों की संपत्ति बरामद की है। अभी छापेमारी की कार्रवाई में कई संपत्तियों का पता चल सकता है। कार्रवाई आज ही हुई है और बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
प्राथमिक जांच में ही पता चला है कि अरुण की इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में 3 मंजिल का बड़ा मकान है। इस हेड कांस्टेबल के पास से 4 कारें मिलीं हैं। साथ ही करोड़ों की दौलत का पता चला है उसका वेतन करीब 25-30 हजार ही है।
छापा सिंह के रीवा के ठिकाने पर भी मारा गया है। पता चला है कि 6-6 हजार वर्ग फ़ीट के 2 प्लाट उसकी पत्नी के नाम पर हैं और रीवा में 30 एकड़ जमीन है। यही नहीं रीवा के पास ही 25 एकड़ का फॉर्म हॉउस का भी पता चला है। रीवा में 2 मकान होने के दस्तावेज भी मिले हैं।
इंदौर के महू रोड पर एक फॉर्म हॉउस है और यहीं बेटे के नाम से 2 फ्लैट हैं। सिंह के 8 बैंक अकाउंट और कुछ लॉकर के दस्तावेज छापे में मिले हैं।

More Stories
Adhartal & Kotwali Cyber Fraud: ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर ठगे 35 हजार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Madhya Pradesh Crime Update: जौरा में दबंगों का आतंक, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को किया गंभीर रूप से घायल
Jabalpur Crime News: रामपुर इलाके में गुंडों की दबंगई, घर में घुसकर युवती को अगवा किया, पुलिस ने नहीं की सुनवाई