April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कभी पुलिस तो कभी जनता नहीं समझ पाती ठोकना किसे है : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद उग्र भीड़ द्वारा हिंसा में पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने गाजीपुर हिंसा मामले पर दुख जताया और इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि सीएम की हमेशा एक ही भाषा होती है ठोक दो। बता दें कि शनिवार को गाजीपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया था, जिसमें ड्यूटी से लौट रहे सुरेश वत्स की मौत हो गई।
गाजीपुर में पथराव और उसकी वजह से सुरेश वत्स की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना इसलिए घटी क्योंकि सीएम सदन में हों या मंच पर हों, उनकी एक ही भाषा है. ठोक दो कभी पुलिस को नहीं समझ आता कि किसे ठोकना है, तो कभी जनता को नहीं समझ आता कि किसे ठोकना है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद उग्र भीड़ द्वारा पथराव में पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share to...