April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कंगना रनौत का ओपन चैलेंज, बोली पक्की मराठा, आमने-सामने

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत को ट्वीट के जरिए करारा जवाब दिया है। पहले मुंबई की पीओके से तुलना कर उन्होंने खूब आलोचना झेली है, अब नए ट्वीट के जरिए कंगना ने ऐलान कर दिया है कि वे 9 सितंबर को मुंबई आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो उन्हें रोक ले।

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा है कि मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। अब मैंने फैसला लिया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं जिस समय मुंबई पहुंच जाऊंगी, वो टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस का ये तल्ख अंदाज दिखा रहा है कि वे संजय राउत को सीधे चुनौती देना चाहती हैं।

गौरतलब है कि संजय राउत ने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई शहर और यहां की पुलिस से इतनी तकलीफ है तो वे यहां ना आएं। अब राउत के इस बयान पर ही कंगना की तरफ से वो बयान दिया गया था जिस पर जमकर बवाल काटा गया। कंगना ने कहा था कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है।

Share to...