April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एमपी के 27 जिलों में 400 तक पहुंची कोरोना पॉजीटीव की संख्या

मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 10 दिनों में ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 37 फीसदी बढ़ गई है। 6 जून को एमपी में कोरोना के मात्र 254 एक्टिव केस थे। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में यह आंकड़ा बढ़कर 400 पर पहुंच गया है। प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना के मरीज सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में पड़ोसी राज्यों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत और नगरीय चुनाव में संक्रमण बढ़ने की संभावना भी बढ़ रही है।

पिछले महीने 30 मई को स्वास्थ्य आयुक्त ने डेली कोविड टेस्टिंग का टारगेट तय करते हुए प्रदेश में रोजाना 25 हजार जांच करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सिर्फ 6-7 हजार संदिग्ध मरीजों की यानी रोज सिर्फ एक चौथाई जांच ही हो रही है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में एक हफ्ते में जितने सैंपल जांचे गए हैं, उतनी जांच अकेले एक दिन में करने का टारगेट है। इसके बावजूद 15-20 फीसदी जांच हो पा रही है।

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या

जिलाएक्टिव केस
इंदौर124
भोपाल105
जबलपुर24
रायसेन21
ग्वालियर17
होशंगाबाद16
सीहोर10
हरदा, कटनी, मंड़ला7-5
निवाड़ी, सागर5-5
गुना, नरसिंहपुर, उज्जैन4-4
बैतूल3
बालाघाट, दतिया, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी2-2
टीकमगढ़, सतना1-1
कुल एक्टिव केस400
Share to...