April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अग्निपथ योजना : बिहार-यूपी, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन

सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। बिहार में युवा केंद्र की नई योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश के जहानाबाद, नवादा, कैमूर, छपरा, मोतिहारी और सहरसा में प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई जिलों में रेल के डब्बों में भी आग लगाई गई है। वहीं मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी ट्रेन की तोड़-फोड़ की।

जहानाबाद युवाओं ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में काको मोड़ के समीप आगजनी कर एनएच-83 और एनएच-110 को जाम कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की। इधर, कुछ युवा रेलवे ट्रैक पर धरना दिया, जिससे पटना-गया रेललाइन पर आवागमन बाधित हो गई। नवादा में बीजेपी विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है तो वहीं गोपालगंज में गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को आग के हवाले किया गया है।

जहानाबाद में ट्रैक जाम कर रहे छात्रों ने ट्रेन पर पथराव किया है। इस घटना में कई लोगों को चोटें आईं हैं। पत्थरबाजी जहानाबाद स्टेशन के समीप हुई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर रेलवे ट्रैक को खाली कराया। इधर नवादा, आरा और सहरसा में भी रेवले स्टेशन और सड़क पर युवाओं का प्रदर्शन जारी है। आरा में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर हुड़दंग मचाया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें खदेड़ दिया।

Share to...