April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एजाज खान गिरफ्तार, वीडियो से नफरत फैलाने का आरोप

पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान, टिक टॉक पर एक विवादित वीडियो की वजह से मुश्किलों में फंस सकते है। इस मामले में पहले एजाज खान को पूछताछ के लिए उठाने की खबरे सामने आ रही थीं। एजाज को मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एजाज को एक साम्प्रदायिक वीडियो की वजह से गिरफ्तार किया गया है।
एजाज खान को सेक्शन 153ए और सेक्शन 67 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एजाज को जल्द ही कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। एजाज पर एक विवादित वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने का आरोप है।

Share to...