April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एचआरडी मिनिस्ट्री ने जारी की देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की लिस्ट

भारत सरकार की मानव संसाधन मंत्रालय ने सोमवार को देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें शीर्ष के 10 स्थानों में 7 आइआइटी का जलवा देखने को मिला। इस रैंकिंग में सबसे पहला स्थान आइआइटी मद्रास को मिला है।
यह सूची एचआरडी विभाग ने जारी की है। इसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु को दूसरा स्थान और आइआइटी दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में टॉप 10 के शिक्षण संस्थानों में ज्यादातर आइआइटियों का कब्जा दिखने को मिल रहा है। आइआइटी को देश के शिक्षण संस्थानों में अहम स्थान प्राप्त है।
जवाहर लाल नेहरू को सातवां स्थान मिला है जबकि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी दसवें स्थान पर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को देश के सभी कॉलेजों में बेस्ट माना गया है। वहीं सेंट स्टीफन कॉलेज को चौथा स्थान मिला है। बता दें कि एचआरडी मिनिस्ट्री 2016 से नेशनल इंस्टीट्यूटों की रैंकिग जारी कर रहा है।

Share to...