April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद मायावती से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव के मतगणना से पहले हुए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा एकसाथ बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल के कुछ सर्वे ऐसे भी आए हैं, जिसमें सपा-बसपा के गठजोड़ को बीजेपी की बराबरी या एक-दो सीटें ज्यादा होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में मायावती का मतगणना से 2 दिन पहले अखिलेश यादव से मिलना कुछ नया संकेत देते हुए मिल रहा है। फिलहाल केन्द्र की अगली सरकार के गठन के मकसद से गठबंधन बनाने की कवायद में तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू भी शनिवार शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नायडू सीधे विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। सपा कार्यालय पहुंचने पर अखिलेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बडी संख्या में सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share to...