April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एग्जाम्स की डेटशीट फिर 18 मई के लिए टली

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जुलाई के बीच किया जाएगा, वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज ट्वीट के जरिये सूचना दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाओं की पूरी डेटशीट शाम 5 बजे घोषित कर दी जाएगी, लेकिन अब डेटशीट की घोषणा को सोमवार तक टाल दिया गया है।

मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने बताया कि अब डेटशीट 18 मई को जारी की जाएगी। उन्होंने लिखा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार तक होगी।

Share to...