April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एक साथ उठी 26 अर्थियां, पूरे गांव में मातम का माहौल

कानपुर में हुए भयावह सड़क हादसे में कई परिवारों के चिराग बुझ गए परिवारों में मातम छाया हैं। चंद्रिका देवी मंदिर के दर्शन कर खुशी-खुशी घर लौट रहे कई परिवार के लोग मौत के मुंह में समा गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुए हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतको में 13 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। ट्रेक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई थी। ट्रेक्टर में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। सभी कोरथा गांव के रहने वेल्स थे।

कानपुर के डीएम ने हादसे की जांच का भी ऐलान किया है. वहीं, देर रात तक मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी रहा. राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन बल यानी एसडीआरएफ के जवानों की मदद ली गई.
कानपुर पुलिस ने राहत और बचाव कार्य को लेकर ट्वीट कर कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ ही पीएसी और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायलों का हाल जाना और उपचार के लिए व्यवस्था का भी जायजा लिया है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई जिसके बाद उसमें सवार ज्यादातर लोग उसके नीचे दब गए. इस हादसे में मरने वालों में 13 महिलाएं शामिल हैं जबकि 13 बच्चों का जीवन भी इस हादसे की भेंट चढ़ गया. वहीं गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को कानपुर रेफर किया गया है

बता दें कि यह घटना कानपुर के घाटमपुर इलाके में हुई है. ये लोग चंद्रिका देवी के दर्शन करके लौट रहे थे. इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना है. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली, अधिकारियों ने तुरंत वहां पहुंचकर राहत का काम शुरू कर दिया. घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

कानपुर में हुई इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी दुख जताया है।

पीएम मोदी ने घटना के बाद ट्वीट के जरिए कहा, ‘कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं, मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है।घायलों के लिए प्रार्थना, स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

वहीं पीएमओ ने हर मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ फंड से 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है जबकि घायलों को  50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

सभी 26 मृतको के शव का पीएम कर परिजनों को सौपा गया है।पूरे गांव में मातम हैं और लोगो रोने चीखने की आवाज आ रही है। सभी का अंतिम संस्कार एक साथ किये जाने का फैसला लिया हैं गांव में एक साथ 26 लोगो की अर्थी निकलने से गांव में मातम है हर किसी की आंख नम हैं लोगो परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हैं।सभी का अंतिम संस्कार करने के लिए घाट पर ले जाया गया हैं।

वही बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने शराब पी रखी थी और वह इस भयानक हादसे में बच गया हैं और फरार हैं।

Share to...