प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की एक अहम बैठक हुई। एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर विचार करने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समिति गठित करेंगे जो निश्चित समय-सीमा में अपनी रिपोर्ट देगी। सर्वदलीय बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर एक समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समिति निश्चित समय-सीमा में अपनी रिपोर्ट देगी।
पीएम के द्वारा बुलाई गई मीटिंग में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा-बसपा और आरजेडी के नेता शामिल नही हुए। पीएम मोदी इस बैठक में एक देश, एक चुनाव के मुद्दे के साथ ही महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा कुछ और अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी सदन में एक टीम स्पिरिट की भावना लाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 20 जून को सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्षों की आज बुलाई बैठक में शामिल होने से टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने इनकार कर दिया है। उन्होंने इस मामले में संसदीय कार्यमंत्री को एक जवाबी चिट्ठी भेज दी है।
एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर बनेगी समिति, हुई सर्वदलीय बैठक

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त