April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार शिक्षकों ने बच्चो को बेल्ट और डाँडो से पीटा

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ मारपीट करनेए धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है इसके अलावा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 की तहत भी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है शिक्षकों ने सातवीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों की बेल्ट और डंडों से जमकर पिटाई की थी जिसमें बच्चे गंभीर चोटें आई हैं आरोपी शिक्षक अब फरार हो गए हैं बैकुंठपुर केनापारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में इन दिनों त्रैमासिक परीक्षाओं की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी बताया जाता है कि छात्र अच्छे नंबर लाए इसके लिए उन पर शिक्षकों ने पढ़ाई का दबाव बनाया हुआ थाण् शिक्षकों ने कई छात्रों को रोजाना पीटना शुरू कर दिया इससे कई छात्र सहम गए इसके बाद कई छात्रों ने स्कूल से नदारद रहना ही मुनासिब समझा बताया जाता है कि जवाहर स्कूल में दिन के अलावा रात्रि में भी छात्रों की पढाई पर जोर दिया जा रहा था इसी कड़ी में बीती रात छात्रों को गणित विषय की पढ़ाई कराई जा रही थी शिक्षण कार्य के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई क्लास रूम में अंधेरा छाते ही छात्र मैदान में निकल आए और खेल कूद में व्यस्त हो गए  शिक्षक को जब अपनी गाड़ी में स्क्रैच और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ दिखाई दी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा उन्होंने छात्रों से पूछताछ की बच्चों को पहले परिसर में फिर अपने आवास में ले जाकर बेल्ट व डंडे से जमकर पीटा पिटाई के बाद उन्होंने लगभग तीन घंटे तक बच्चों को कमरे में बंद करके रखा

Share to...