प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिन के रूस दौरे पर सोची पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। मोदी ने उन्हें इस अनौपचारिक मुलाकात के लिए न्योता देने पर धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि मेरी लिए विदेशी रिश्तों की शुरुआत रूस से ही हुई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका चौथा रूस दौरा है। इससे पहले मोदी 27-28 अप्रैल को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वुहान शहर में भी अनौपचारिक मुलाकात कर चुके हैं।
नरेंद्र मोदी ने चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर पुतिन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती काफी पुरानी है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति पुतिन ने अनौपचारिक बातचीत के लिए न्योता दिया। इससे दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम मिलेगा।
मेरे राजनीतिक जीवन में रूस और पुतिन की खास जगह है। गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए यहां पहली बार किसी विदेशी नेता से मेरी मुलाकात हुई थी। इस तरह से आप और रूस मेरे लिए विदेशी रिश्तों की शुरुआत हैं।
एक दिन के रूस दौरे पर पहुंचे मोदी पुतिन से मिले

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध