मेरी अधूरी कविता
मेरी ही तरह सम्पूर्णता को तलाशती है
मैं सम्बन्धों में पूर्णता खोजती हूं
वो शब्दों से पूरी होना चाहती है
मैं गुणों से अधूरी हूँ
उसमें भावनाओं की कुछ कमी सी है।।
मैं अनंत में खोना चाहती हूं
वो कागज पर बिखरना चाहती है
मैं भीड़ में अकेली हूं
वो मेरे बिना सूनी है।।
मेरे ख्वाब अधूरे हैं
वो छंद बिना आधी है
मैं वजूद की तलाश में हूं
वो अर्थों में भटकती फिरती है।।
मेरी पूर्णता से
वो पूरी हो जाएगी
उस दिन मेरी अधूरी कविता पूरी हो जाएगी।।
✒️प्रो. वंदना जोशी

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट