April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, सेना दिया मुंहतोड़ जवाब, 1 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने बुधवार शाम को उरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके साथ ही एक स्थानीय भारतीय महिला भी गोलाबारी का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार सीमा पार से हुई गोलाबारी में मारी गई महिला का नसीमा है। 40 वर्षीय नसीमा की मौत पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में हुई है। पाकिस्तान उरी सेक्टर में भारी मात्रा में मोर्टार शेलिंग कर रहा है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना के जांबाज जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Share to...