April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उन्नाव गैंगरेप: आंत फटने से हुई पीड़िता के पिता की मौत

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप केस में पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर चीफ मेडिकल ऑफिसर एसपी चौधरी ने कहा कि जब पीड़िता के पिता को अस्पताल लाया गया था तो उसकी आंत में गंभीर चोट लगी थी, मेडिकल ऑफिसर के अनुसार गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हुई है।
गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आरोपी भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोप लगाए जा रहे थे कि मौजूदा बीजेपी सरकार विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके परिवार को बचा रही है। इसके बाद सीएम योगी ने आश्वासन दिया था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।
इस गिरफ्तारी पर पीड़िता का कहना है कि कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। मैं नहीं जानती की उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। मैं चाहती हूं कि उसे फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने मेरी जिंदगी को नरक बना दिया है। मेरे पिता की हत्या कर दी।

Share to...