April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तर पूर्वी दिल्ली केंद्रों पर 2 मार्च को ही होंगी 10वीं और 12 वीं की परीक्षा

दिल्ली हिंसा के कारण स्थगित की गई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2 मार्च की परीक्षा तय श्डयूल पर की आयोजित होंगी। दिल्ली हाईकोर्ट को जवाब देते हुए सीबीएसई ने कहा की 2 मार्च को होने वाली 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा तय समय पर ही होंगी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि जमीनी स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने साथ ही दिल्ली पुलिस ने निर्देश दिए है कि वह सुनिश्चित करें कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के बोर्ड परीक्षा केंद्रों को उचित सुरक्षा दी जाए। साथ ही कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों को साफ-सुथरा किया जाए और पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षा का उल्लंघन न हो।

Share to...