उज्जैन में धीरे धीरे कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में गिरावट आना शुरू हुई है। अभी तक निरंतर अलग-अलग क्षेत्रों से मामले सामने आ रहे थे लेकिन आज एक ही क्षेत्र के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
आज पॉजिटिव आए सभी लोगों की उम्र 30 से अधिक है। नहीं 11 लोग 32 बटालियन देवास रोड उज्जैन के हैं। 2-2 कमल कॉलोनी और दौलतगंज के हैं। वही सुबह से एक व्यापारी की कोरोना से मृत्यु होने की बात कही जा रही थी। उसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में नहीं की गई है।
इसके बाद उज्जैन में कुल 629 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 507 उज्जैन शहर के हैं। आज 29 लोगों को स्वस्थ होने पर उनके घर भेजा गया है। अब तक उज्जैन में कोरोनावायरस से 54 मोत हो चुकी है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित