April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में निरंतर कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर में मध्य प्रदेश की अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर हॉटस्पॉट सेंटर घोषित कर दिया गया और अब तो यह 100 का आंकड़ा भी पार कर चुका है।

वही उज्जैन में भी हालत निरंतर बिगड़ते जा रहे हैं अब तक करो ना के चलते तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह कि तीनों मरने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव उनकी मृत्यु के बाद आई है। उनके जीवित रहते यह डिटेक्ट ही नहीं गई है किया जा सका कि उन्हें कोरोना था।

इसके साथ ही सोमवार को रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव आए है। उज्जैन शहर में दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसमें नीलगंगा टीआई यशवंत पाल उम्र 59 और रामप्रसाद भार्गव मार्ग की रहने वाली 65 वर्षीय सलमा बी पति यूसुफ शामिल है। इन्हें मिलाकर कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 हो गई है।

Share to...