April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत लगाई लंबी छलांग, पहुंचा 77वें नंबर पर

वर्ल्ड बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत ने जबरदस्त छलांग लगाई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत 23 अंकों के उछाल के साथ 77वें पायदान पर पहुंच गया है। विश्व बैंक की यह रैंकिंग बुधवार को जारी की गई। माना जा रहा है कि इससे भारत को अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रोमोशन के सेक्रेटरी रमेश अभिषेक ने बताया कि साल 2017 में भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 100वें स्थान पर था। पिछले 2 वर्षों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स की रैंकिंग में सुधार करने वाले टॉप 10 देशों में भारत भी शामिल है। वहीं, दक्षिण एशियाई देशों में भारत की रैंक फर्स्ट है। इससे पहले साल 2014 में भारत 6वें स्थान पर था। केन्द्रीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के बीच जारी विवाद के बीच ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में सुधार की खबर सामने आई है।

Share to...