April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इमरान खान छीन सकती है, बेटी के पिता होने की बात छुपाने का आरोप

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। उनके खिलाफ लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को अयोग्य करार देने की मांग की गई है।
इस याचिका में इमरान खान पर ईमानदार और धर्मपरायण नहीं होने के साथ ही साल 2018 के आम चुनाव के नामांकन पत्र में एक बेटी का पिता होने की बात छिपाने का आरोप लगाया गया है। लाहौर हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई के लिए राजी हो गया है। पाकिस्तानी कोर्ट इमरान खान को अयोग्य करार देने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

Share to...