भारत में तीन बार सफाई में नंबर वन का अवॉर्ड जीतने वाले इंदौर को इस बार 7 स्टार रेटिंग में 5 स्टार मिले हैं। इसके साथ ही इंदौर 5 स्टार पाने वाले टॉप .6 शहरों में शामिल हो गया है। मंगलवार दोपहर दिल्ली से जारी रिपोर्ट में मध्य प्रदेश का सिर्फ इंदौर ही इस लिस्ट में अपना स्थान बना पाया है। लॉकडाउन के बाद सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट जारी होगी। वहीं, उज्जैन और प्रदेश की राजधानी भोपाल को थ्री रेटिंग मिली है।
हालांकि, इंदौर ने इस बार सेवन स्टार रेटिंग लाने के लिए काफी मेहनत की थी। पिछले साल 5 स्टार रेटिंग में केवल 3 शहर ही अपना स्थान बना पाए थे। इस बार 5 स्टार रेटिंग वाले शहरों में छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर, कर्नाटक का मैसूर, महाराष्ट्र का नवी मुंबई और गुजरात के 2 शहर राजकोट और सूरत शामिल हैं। स्टार रेटिंग में मध्य प्रदेश के कुल 18 शहर शामिल हैं, जिसमें 5 स्टार में इकलौता इंदौर। इसके अलावा थ्री स्टार में 10 और वन स्टार में 7 शहरों ने स्थान पाया है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार काे नई दिल्ली में स्टार रेटिंग के परिणाम घोषित किए।कोरोना संकट से जूझ रहे शहर के लिए रेटिंग उम्मीदाें के अनुसार तां नहीं रही, क्याेंकि इस बार शहर काे सेवन स्टार की उम्मीद थी। लेकिन, पिछले साल की तरह की इस बार भी 5 स्टार से ही संताेष करना पड़ा। वहीं, थ्री स्टार में मप्र की राजधानी भोपाल के साथ ही मालवा-निमाड़ के उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, ओंकारेश्वर, पीथमपुर शहर शामिल हैं। मप्र के छिंदवाड़ा, कांटाफोड़, कटनी और सिंगरौली भी इस लिस्ट में हैं। उधर, एक स्टार रेटिंग में ग्वालियर, खंडवा, महेश्वर, सरदारपुर, हातोद, बंधनवार और शाहगंज ने अपना स्थान पक्का किया है।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध