आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। यहां खेलकर कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। यहां खेलने का सपना हर किसी का होता है। अब इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी और डिजिटल के मीडिया राइट्स के लिए काफी बड़ी बोली देखने को मिली। इंडियन प्रीमियर लीग ने इतिहास रच दिया है। अगले 5 साल के लिए मीडिया राइट्स 48,390 करोड़ रुपये में बिके है।
आईपीएल मीडिया राइट्स के पैकेज ए को स्टार स्पोर्ट्स ने 23,575 करोड़ रुपये में खरीदा है। पैकेज ए में टीवी के राइट्स थे। वहीं, पैकेज बी को वॉयकॉम 18 ने 20500 करोड़ रुपये में खरीदा है। पैकेज बी में डिजिटल राइट्स हैं। अब दर्शक स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मैच देख सकेंगे। वहीं, मोबाइल या लैपटॉप के लिए फैंस को वूट डाउनलोड करना पड़ेगा, क्योंकि डिजिटल राइट्स वॉयकॉम 18 के पास हैं।
पैकेज सी को वॉयकाम 3258 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। पैकेज सी में प्लेऑफ मैचों के मीडिया राइट्स शामिल हैं। वहीं, पैकेज डी को वॉयकॉम 18 और टाइम्स इंटरनेट ने मिलकर खरीदा है। इसमें भारत के बाहर मैच दिखाने के राइट्स शामिल हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट