असम के बराक वैली इलाक़े के 3 अलग-अलग ज़िलों में मंगलवार हुई भूस्खलन की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। असम इस समय बाढ़ की चपेट में है। बराक वैली क्षेत्र में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। अबतक मिल जानकारी के अनुसार कछार ज़िले में भूस्खलन के कारण सात लोगों की जान गई है। वहीं हैलाकांदी ज़िले में 7 और बांग्लादेश सीमा से सटे करीमगंज ज़िले में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं।
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने एक ट्वीट के ज़रिए भूस्खलन में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना वयक्त करते हुए कहा कि बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुक़सान पर गहरा दुख हुआ है। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज ज़िला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें। असम में आई बाढ़ में अबतक कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त