April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अशिता दुबे मिस ब्यूटी मप्र और प्रतिभा शर्मा मिसेस ब्यूटी मप्र चुनी गई

उज्जैन: उज्जैन शहर में मिस एंड मिसेस ब्यूटी मध्यप्रदेश स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में बड़ी संख्या में मॉडलों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में एक मिस ब्यूटी मप्र ओर एक मिसेस ब्यूटी मप्र के चयन कर विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को ताज पहनाकर विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्पर्धा को सराहा गया।

उज्जैन शहर की होटल अंजू श्री में 16 सितम्बर को मिस एंड मिसेस ब्यूटी मप्र स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा में मप्र की अलग अलग स्थानों से करीब 70 से अधिक मॉडलों ने हिस्सा लिया और अपना जलवा बिखेरा। मॉडल एक से बढ़कर एक सुंदर सजधज कर कार्यक्रम में शामिल हुई।

होटल अंजुश्री में आयोजित इस स्पर्धा में इंदौर,उज्जैन, भोपाल,रतलाम,नागदा सहित प्रदेशभर की 70 से अधिक मॉडलो ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रदेशभर की मेकअप आर्टिस्ट ने अपना हुनर दिखाया। आयोजन समिति द्वारा नियुक्त जजो द्वारा विभिन्न मॉडलों में से टॉप 10 का चयन किया गया ततपश्चात 3 मिस एन्ड 3 मिसेस ब्यूटी मप्र चुनी गई।

टॉप 3 मिस एन्ड मिसेस ब्यूटी मप्र में से विजेताओ को चुना गया। टॉप 3 में आने के बाद विजेता का चुनाव जजो द्वारा किया गया।
टॉप 3 मॉडलों में मिस ब्यूटी मप्र का ख़िताब अशिता दुबे ने जीता वही मिसेस ब्यूटी मप्र प्रतिभा शर्मा चुनी गई।

मिस ब्यूटी मप्र अशिता दुबे और मिसेस ब्यूटी प्रतिभा शर्मा चुने जाने पर दोनों की खुशी का ठिकाना नही रहा दोनों ने सभी का हाथ उठाकर अभिवादन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

Share to...