April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अलकायदा की थी आतंक फैलाने की साजिश, संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुभान हक उर्फ शमी उर रहमान नामक इस संदिग्ध को पुलिस ने राजधानी के शकरपुर इलाके में स्थित बस स्टैंड से धर दबोचा। उसके पास से 9 एमएम की एक पिस्टल, 4 कारतूस, एक लैपटॉप और 2 हजार की विदेशी करेंसी बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
डीसीपी स्पेशल सेल पीएस कुशवाहा ने बताया कि संदिग्ध आतंकी के पास से बिहार के किशनगंज का वोटर आईडी मिला है। वह ब्रिटिश नागरिक है। साल 2013 में वह साउथ अफ्रिका गया था। वहां से सीरिया जाकर उसे आतंकी संगठन ज्वाइन किया था। इसने बकायदा हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली है। वह रोहिंग्या मुसलमानों को बर्गला कर आतंकी बनाता था।
पुलिस के अनुसार सीरिया के बाद ये आतंकी बांग्लादेश आ गया, जहां इसकी गिरफ्तारी हो गई। बांग्लादेश में जेल से छूटने के बाद इसने अल कायदा के लीडर्स के कहने पर हिंदुस्तान का रुख किया और यहां रहकर म्यामार सेना से लड़ने के लिए बेस बनाने लगा। इससे पहले ये अपनी प्लानिंग को अंजाम दे पाता पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share to...