April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अयोध्या में रचा इतिहास, पूरे देश जय श्री राम की गूंज, पीएम ने किया साष्टांग दंडवत

अयोध्या में आज इतिहास रचा गया है। वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है। पीएम मोदी ने यहां कहा कि राम मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा की, जिसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। भूमि पूजन के दौरान मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कुछ मेहमान शामिल रहें।

करीब 500 साल से जिन लम्हों का इंतजार था, उसका आज अवधनगरी से प्रसारण देख पूरे देश साक्षी बना। करोड़ों राम भक्तों का सपना आज साकार हो गया है। बेहद शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ। साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में 9 शिलाएं रखीं। भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट पर था, लेकिन उससे पहले पूरे विधि विधान से इस महाआयोजन की शुरूआत हुई। 12 बजकर 7 मिनट पर पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए पहुंचे। 2 मिनट के अंदर ही भूमि पूजन की शुरूआत हुई।

यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन स्थल पर एक ओर बैठ चुके थे। प्रकांड विद्वानों ने मंत्रोच्चार शुरू किया। भूमिपूजन के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन भी पूजा में शामिल थीं। भूमि पूजन में बैठे पीएम मोदी मंत्रोच्चार दोहराते हुए अराधना की। शुभ मुहूर्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी। जिस जगह पर रामलला विराजमान थे, 9 शिलाएं रखी गई थीं, जिसे सफेद कपड़े से ढंका गया था। पीएम मोदी ने ठीक 12.44.08 बजे शिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी रामभक्ति से पूरी तरह लीन नजर आए। जैसे ही वह राम लला के समक्ष पहुंचे, उन्होंने सष्टांग प्रणाम किया।

Share to...