महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दूध के बढ़े दाम के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे है। अमूल कंपनी ने अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। नयी कीमतें तत्काल प्रभाव से 1 मार्च 2022 मंगलवार से लागू हों जाएंगी। अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी कल यानी 1 मार्च 2022 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएंगी।
अपने प्रेस रिलीज में देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीम 30 रुपये प्रति 500 मिली, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिली और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली होगी। देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने दूध के दाम क्यों बढ़ाए हैं इसको लेकर भी जानकारी दी है।
अमूल ने बताया कि एनर्जी, पैकेजिंग, परिवहन, पशु आहार में बढ़ने वाली लागत के कारण दूध के दामों को बढ़ाया गया है। अमूल ने किसानों की दूध की खरीद की कीमतों में 35 से 40 रुपए प्रति किलो फैट की वृद्धि की है, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।
गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत तय की जाती है।
रूस-यूक्रेन की जंग के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2022 में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के पार चले गए हैं। माना जा रहा है कि 5 राज्यों में चुनाव के बाद देश में पेट्रोल. डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन