April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमिताभ-अभिषेक अब भी भर्ती सेहत में हो रहा सुधार

Amitabh Bachchan with Abhishek Bachchan After The Press Confarance at their resident. Aishwariya Rai Bachchan was discharged from the Seven Hills Hospital on Tuesday.

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित होने के बाद से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक बच्चन भी अमिताभ के बगल वाले कमरे में एडमिट हैं। दोनों एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। सारा देश बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की सेहत में सुधार भी देखने को मिल रहा है।

नानावटी अस्पताल की रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और इस वजह से उपचार में ज्यादा सख्ती की जरूरत नहीं है। दोनों ही सेहत में धीरे-धीरे सुधार भी देखने को मिल रहा है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं। फिलहाल होम क्वारनटीन हैं।

Share to...