April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अबू धाबी में हुए धमाके में 2 भारतीयों की हुई मौत

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के दूतावास ने पुष्टि की है कि अबू धाबी में मुसाफ़्फाह में एडीएनओसी के तेल भंडारण केंद्र पर हुए धमाके में 2 भारतीयों की मौत हुई है। यूएई के अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नज़दीक हुए 2 अलग-अलग धमाकों में 3 लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं।

यूएई की सरकारी ने पुष्टि की है कि मारे गए 3 लोगों में 2 भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। भारतीय दूतावास ने बताया है कि वो मारे गए लोगों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यूएई प्राधिकरणों के साथ संपर्क में है। अबू धाबी में दिन में हुए धमाकों पर स्थानीय पुलिस ने शंका जताई है कि ये ड्रोन हमले हो सकत हैं। वहीं यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि ये हमले उन्होंने ही किए हैं। यमन में हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना में यूएई भी शामिल है।

Share to...