April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अफगानिस्तान की एक मस्जिद में ब्लास्ट, 18 की मौत, 50 घायल

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के अंदर 2 धमाके हुए जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धमाकों में करीब 50 लोग घायल भी हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने दोनों धमाकों की पुष्टि की है। धमाके के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।
इससे पहले हाल ही में अफगानिस्तान के गजनी शहर में धमाका हुआ। गजनी यूनिवर्सिटी के अंदर हुए इस धमाके में आधा दर्जन से अधिक स्टूडेंट घायल हो गए। गजनी के प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख बाज मोहम्मद हेमत ने कहा कि आठ छात्राएं घायल हुई हैं।

Share to...