April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अपने फायदे के लिए लोग भगवान को भी नहीं छोडते, यह गलत : शंकराचार्य महेशाश्रम

उज्जैन पहुंचे सनातन ज्ञान पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ फिल्म का कड़े तौर पर विरोध किया। साथ ही उन्होंने राममंदिर निर्माण लोकसभा के लिए जरूरी बताया। गौरतलब है कि पिछले बार उज्जैन आए थे तब कहा था कि यदि शिवराज के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी बीजेपी तो हार निश्चित है।
विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सरगर्मियां अभी जा रही है चुनाव कौन हो जाने के बाद बीजेपी की क्या गलतियां नहीं और कांग्रेस ने क्या अच्छा किया इस पर हर तरफ चर्चा चल रही हैं। उज्जैन आए सनातन ज्ञान पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने मीडिया से चर्चा की तो उन्होंने ने भी बीजेपी की गलियां बताई। उन्होंने कहा कि बीजेपी वादे तो करती है लेकिन न तो राम मंदिर बनाया न पाकिस्तान को सबक सिखाया। इस तरह की बातों से जनता को निराशा हाथ रखती है उज्जैन सिंहस्थ में लोगों को आई समस्या के कारण है शिवराज की कुर्सी गई।
उन्होंने केदारनाथ फिल्म भी अपने विचार रखें और कहा कि फिल्म में भगवान का प्रस्तुतीकरण गलत किया गया है जोकि निंदनीय है पिक्चरों में इस तरह के प्रिटेंशन से धर्म को हानि पहुंचती है और जरूरी है कि सरकार इस पर ध्यान दें और रोक लगाएं।
वहीं उन्होंने यूपी सीएम योगी द्वारा हनुमान गोदरेज बताए जाने वाले भाषण पर भी अपनी बात कही और कहा कि भगवान को लेकर राजनीति करना सही नहीं है। योगी ने जो कहा कि वह मैंने सुना पर उन्होंने कहीं भी हनुमान जी को दलित शब्द का प्रयोग करके नहीं बुलाया लेकिन कुछ पार्टियां अपने राजनीतिक फायदे के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ते।

Share to...