April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनूठी प्रजाति का सफेद रंग का सांप देखकर लोग हुए आश्चर्यचकित

विभिन्न प्रजातियों के सांप धरती पर पाए जाते हैं। विभिन्न प्रजातियों रंगों के विषैले कम विषैले सांप पाए जाते हैं। इन्ही सांपो के बीच सफेद रंग के सांप बहुत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे ही सफेद रंग का सांप देख कर लोग हैरान और आश्चर्यचकित हो गए। मप्र के खरगोन जिले के मण्डलेश्वर के जलूद गांव में करैत प्रजाति के 18 इंच के सफेद सांप का थैंक्यू नेचर वेलफेयर की टीम ने रेस्क्यू किया। बहुत कम पाए जाते हैं केरत जाति के सांप वही सफेद रंग के सांप को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए और लोगों की भीड़ लग गई।

दरअसल खरगोन जिले के ग्राम जलूद में अनूठी प्रजाति के सफेद रंग के लिए सांप को देखकर हडकंप मच गया था। ग्रामीणों की सूचना पर थैंक्यू नेचर मण्डलेश्वर की टीम ने जलूद गांव के राम मंदिर परिसर में पहुंचकर सांप का करीब आधा घन्टे की कडी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।

टीम ने सफेद सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है की मंडलेश्वर क्षेत्र में दूसरी बार कैरत प्रजाति का सांप मिला है। भारत में तीसरी बार करैत प्रजाति के सांप मिलने का टीम दावा कर रही है। एक बार भुवनेश्वर में भी कैरत प्रजाति का सांप मिला था। आमतौर पर भारत में इस प्रजाति के सांप रेयर ही मिलते है।

फिलहाल वन विभाग की अभिरक्षा में यह अनूठी प्रजाति का सांप है। विभाग के अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी है। निर्देशानुसार सांप को भेजा जायेगा।

आमतौर पर सांप का रंग काला होता है। भारत में सफेद सांप रेयर मिलते है।

सफेद रंग के सांप को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए और सफेद रंग के सांप मिलने की सूचना पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग सांप को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। सफेद रंग के सांप को लेकर क्षेत्र में जनचर्चा का विषय बन गया।

Share to...