मध्य प्रदेश भर में यात्री बसों के पहिए अभी भी थमे हुए हैं।सरकार की अनुमति के बाद भी अपनी मांगों को लेकर बस संचालक अड़े हुए हैं। बस संचालकों ने कोरोना काल में लगाए गए 420 करोड़ के टैक्स को माफ करने की मांग की है। साथ ही बस का किराया 50 फीसदी बढ़ाने की भी मांग की हैं।
एसोसिएशन की इस हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की अनुमति के बाद भी बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हड़ताल पर हैं। जिसके चलते प्रदेश भर की करीब 35 हजार से भी ज्यादा यात्री बसों के पहिए थमे हुए हैं। इस हड़ताल से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान