महाराष्ट्र में महीनों से जारी सियासी घमासान के बीच राज्य को अपना मुख्यमंत्री तो मिल गया, लेकिन उप-मुख्यमंत्री पद के मसले पर अभी तक महा विकास अघाड़ी ने कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं अब यहां जल्द कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है।
इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भतीजे अजीत पवार के उप-मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर चुप्पी साध ली है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द कैबिनेट विस्तार पर फैसला लेंगे।
शरद पवार से शिवसेना नेता संजय राउत को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अजीत पवार ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनेंगे। संजय राउत ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस-शिवसेना-राकांपा सरकार की कैबिनेट विस्तार होगा तब ये फैसला लिया जाएगा। इसपर एनसीपी प्रमुख ने कोई भी स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया।
शरद पवार ने रहस्यमय ढंग से कहा कि मैंने राउत का बयान पढ़ा है, लेकिन मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं, इसलिए मुझे पता है कि कैबिनेट विस्तार में कौन शपथ लेगा।

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी